Thursday, July 31, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयविवाद के बीच नायब सैनी ने दिल्ली में यमुना घाट का किया...

विवाद के बीच नायब सैनी ने दिल्ली में यमुना घाट का किया दौरा, बोले- केजरीवाल ने पानी को किया गंदा

जल विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के वजीराबाद में यमुना घाट का दौरा किया। दो अलग-अलग बोतल में पानी दिखाते हुए सैनी ने कहा कि अरविंद  केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे लेकिन उन्होंने इसे साफ नहीं किया और केजरीवाल ने इसे गंदा करने का काम किया है। हम साफ पानी दे रहे हैं। और ये दिल्ली का पानी है, ये गंदा पानी दिल्ली के लोगों को पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 
 

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: द्वारका में गरजे PM Modi, बोले- दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात कही है, इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं और इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। 10 साल बाद भी वह यमुना नदी को साफ नहीं कर पाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आपको दिल्ली और हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सैनी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल फ़रीदाबाद में बड़े पैमाने पर नरसंहार करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इस यमुना नदी के अंदर गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, इसमें रसायन और अन्य प्रकार के दूषित पानी गिर रहे हैं, वह इसे साफ़ नहीं कर रहे हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। 
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को अपने उस आरोप के बारे में जवाब सौंपा जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली को आपूर्ति किये जाने वाले यमुना के पानी में ‘‘जहर’’ मिला दिया है। केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि उनकी टिप्पणी ‘‘कच्चे पानी में अमोनिया के खतरनाक उच्च स्तर’’ के संदर्भ में थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को संबोधित अपने छह पृष्ठ के लिखित जवाब में केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर राष्ट्रीय राजधानी में अत्यधिक प्रदूषित पानी भेजकर पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ‘‘प्रभावित’’ करने की ‘‘साजिश’’ रचने का भी आरोप लगाया। 
 

इसे भी पढ़ें: ‘बेनकाब हो गई AAP, शराब और पैसे बांटकर…’ भगवंत मान पर मनोज तिवारी का तंज

दिल्ली एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों क्रमश: आतिशी और भगवंत मान के साथ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने इस मामले में निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें दिए गए नोटिस पर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को अपना जवाब सौंपा। ‘आप’ नेता निर्वाचन आयुक्तों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अमोनिया मिश्रित पानी की तीन बोतल भी अपने साथ ले गये। अपने जवाब में केजरीवाल ने कहा कि यमुना के पानी में मिला जहर ‘‘अमोनिया’’ था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments