Saturday, October 4, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका द्वारा रिहा किये गए भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे

श्रीलंका द्वारा रिहा किये गए भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 11 भारतीय मछुआरे बृहस्पतिवार को स्वदेश लौट आए।
अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में रामनाथपुरम जिले के रहने वाले मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल जनवरी में समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के लिए गिरफ्तार कर लिया था।

श्रीलंका की एक अदालत ने हाल में उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था।
वे कोलंबो से एक विमान से बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और सड़क मार्ग से अपने गृह नगर रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments