Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयसंविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए:...

संविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मोदी सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस पार्टी की अनुसूचित जाति (एससी) सलाहकार समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने दलितों की शिक्षा और नौकरियों के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों की पहलों को उलट दिया है।

खरगे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आरक्षण को कमजोर कर रही है और भेदभाव को न्यायसंगत ठहराती है, जबकि कांग्रेस ने नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम (1955) और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम (1989) जैसे कानून बनाकर सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाया।

न्होंने कहा कि निजीकरण के माध्यम से दलितों के लिए नौकरियों में कमी और विश्वविद्यालयों में संकाय की भर्ती में गिरावट यह साबित करती है कि मोदी सरकार ‘मनुवादी’ मानसिकता को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वे बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments