Saturday, July 12, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयसतलुज-यमुना लिंक मुद्दा जल्द सुलझ जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

सतलुज-यमुना लिंक मुद्दा जल्द सुलझ जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भी माना है कि इस समस्या को सुलझाया जाना चाहिए।

सैनी ने यह टिप्पणी यहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल द्वारा एसवाईएल मुद्दे पर बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक पांच अगस्त को होगी।
बैठक के बाद मीडिया से मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इसमें सार्थक चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी माना कि इस मुद्दे को सुलझाया जाना चाहिए, क्योंकि यह काफी लंबे समय से लंबित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments