Thursday, October 30, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयसरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी,अमित शाह...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी,अमित शाह ने किया ‘भारत पर्व’ का ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देश में 1 से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा।
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी घोषणा की कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर अब से हर साल 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य पुलिस बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और एनसीसी कैडेट भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबह सात बजकर 55 मिनट से शुरू होने वाली पहली परेड में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: अहिंदा समूहों ने राहुल गांधी से सिद्धरमैया को पांच साल के लिए मुख्यमंत्री घोषित करने का आग्रह किया

 

शाह ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी के साथ मिलकर सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ मजबूत की। राष्ट्र की नींव बनाने में उनका योगदान बहुत बड़ा है। फिर भी कांग्रेस ने इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कि देश सरदार पटेल को भुला दे और पार्टी ने उनके नाम पर कोई प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया।’’
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण किया, जो आभियांत्रिकी की भव्य मिसाल है।

इसके अवाला गृह मंत्री ने लिखा है, “इस वर्ष विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की झांकियाँ भी परेड का हिस्सा होंगी। एकता दिवस, 30 अक्टूबर, 2025 की पूर्व संध्या पर, एकता नगर में सरदार पटेल पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एकता दिवस (31 अक्टूबर, 2025) से लेकर जनजातीय गौरव दिवस (1 नवंबर, 2025 से 15 नवंबर, 2025) तक, एकता नगर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने पर्यटन स्थलों, स्मारकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खाद्य स्टालों, हस्तशिल्प और कारीगरों का प्रदर्शन करेंगे।”

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के व्यक्ति ने पंजाब के विधायक के बेटे पर धमकाने का लगाया आरोप

 

उन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों से अनुरोध किया है कि वे 31 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रशासन को उचित निर्देश, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘एकता दिवस’ की शपथ के साथ शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया जा सकता है।

गृह मंत्री ने लिखा है कि देश भर में राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने के लिए, समाज के सभी वर्गों के लोगों के सहयोग से, उपयुक्त स्थानों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आयोजन किया जा सकता है।

अमित शाह ने लिखा, “यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह, ऊर्जा और भागीदारी के साथ मनाया जाए, ताकि यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को नई ऊँचाइयों पर ले जाए और सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती को एक भव्य, प्रेरक और सहभागी उत्सव के रूप में यादगार बनाए।” 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments