Sunday, June 1, 2025
spot_img
HomeUncategorizedसर्दियों में स्वादिष्ट प्याज के पराठे बनाने के 3 आसान तरीके

सर्दियों में स्वादिष्ट प्याज के पराठे बनाने के 3 आसान तरीके

Pyaz Paratha Thumbnail 173813336

सर्दियों में स्टफ किए पराठे, खासकर प्याज का पराठा, खाने का मजा दुगना कर देते हैं। ठंड में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। हर कोई इसे अपने तरीके से बनाता है, लेकिन यहां हम प्याज पराठा बनाने के तीन आसान और स्वादिष्ट तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं इन तीनों तरीकों से प्याज का पराठा।

1. आटे में प्याज मिलाकर पराठा बनाना

  • प्याज को बारीक काट लें।
  • एक बर्तन में आटा लें और इसमें कटे हुए प्याज के साथ थोड़ी मलाई, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, और अजवायन मिलाएं।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा बेसन भी डाल सकते हैं।
  • फिर थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
  • अब छोटे-छोटे पेड़े बनाकर पराठा बेल लें।
  • यह पराठा स्वादिष्ट और नरम बनेगा।

2. लच्छा प्याज पराठा

  • प्याज को लंबाई में काट लें और इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, अजवायन, कलौंजी, खटाई, हरा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं।
  • अच्छे से मिक्स करें।
  • आटे की लोई लें और इसे बेलकर लच्छे पराठे की तरह मोड़ें।
  • फिर प्याज के मिश्रण को ऊपर लगाकर दबाएं और फिर से बेल लें।
  • इस पराठे को सेकें और मक्खन के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

3. प्याज का मिक्स बना कर पराठा बनाना

  • प्याज को बारीक काटें और हाथों से अच्छी तरह निचोड़ लें।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें अजवाइन डालें और फिर निचोड़े हुए प्याज डालकर भूनें।
  • जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें नमक, मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर और अमचूर पाउडर मिलाएं।
  • अंत में, इसमें भुना हुआ बेसन डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • अब आटे का एक छोटा हिस्सा लें, बेलें, और बीच में प्याज का मिक्स डालकर पोटली बनाएं।
  • फिर इसे पराठे की तरह बेलें और अच्छे से सेककर सर्व करें।

इन तीनों तरीकों से बने प्याज के पराठे सर्दियों में खासकर चटनी या दही के साथ परोसें और आनंद लें!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments