Saturday, October 4, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयसिक्किम सरकार ने पर्यटकों से 50 रुपये प्रवेश शुल्क लेना शुरू किया

सिक्किम सरकार ने पर्यटकों से 50 रुपये प्रवेश शुल्क लेना शुरू किया

सिक्किम सरकार ने राज्य में आने वाले पर्यटकों से प्रवेश शुल्क के रूप में 50 रुपये लेना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पर्यटक व्यापार पंजीकरण नियम 2025 के तहत प्रवेश शुल्क लेना इस महीने से लागू हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह शुल्क होटलों में ‘चेक-इन’ के दौरान वसूला जा रहा है और इसे राज्य भर में पर्यटन अवसंरचना और सेवाओं में सुधार के लिए पर्यटन स्थिरता विकास (टीएसडी) कोष में जमा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर सभी पर्यटकों से 30 दिनों तक ठहरने के लिए यह शुल्क लिया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई पर्यटक एक महीने बाद फिर से आता है, तो उससे भी यह शुल्क लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments