Thursday, October 16, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयहिमंत ने झारखंड में आईईडी विस्फोट में असम के सीआरपीएफ जवान की...

हिमंत ने झारखंड में आईईडी विस्फोट में असम के सीआरपीएफ जवान की मौत पर शोक जताया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को झारखंड में आईईडी विस्फोट में नगांव जिले के एक सीआरपीएफ जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया।
शर्मा ने कहा कि देश हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड में कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नगांव निवासी सीआरपीएफ के बहादुर एचसी/जीडी महेंद्र लस्कर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा।’’

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार को हुए दो आईईडी विस्फोटों में लस्कर समेत दो अन्य लोग घायल हो गए थे।
झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘असम निवासी हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर की ओडिशा के राउरकेला के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।’’

बयान में कहा गया कि झारखंड में ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मना रहे प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए ये विस्फोटक उपकरण लगाए जाने का संदेह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments