Saturday, August 2, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में व्यापार मेले का दौरा...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में व्यापार मेले का दौरा किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का दौरा किया और वहां प्रदर्शित राज्य के विभिन्न उत्पादों का जायजा लिया।

आईआईटीएफ 14 नवंबर को शुरू हुआ और 27 नवंबर को समाप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सभी 16 स्टालों का दौरा किया।

मेले में हिम-ईरा और हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने स्टाल पर बागवानी एवं कृषि उत्पादों, हिमाचल के शहद, शॉल, हस्तशिल्प और ऊनी वस्त्रों का प्रदर्शन किया।

सुक्खू ने राष्ट्रीय राजधानी में हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए उद्योग विभाग के प्रयासों की सराहना की।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बताया कि राज्य के मंडप में लगभग दो लाख से अधिक लोग आए तथा अब तक 40 लाख रुपये की बिक्री हो चुकी है।

उद्योग निदेशक यूनुस खान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा व्यापार मेले के दौरान प्रदर्शित वस्तुओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के साथ उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments