Tuesday, October 14, 2025
spot_img
Homeखेल5 लाख की आबादी वाले देश ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा...

5 लाख की आबादी वाले देश ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

महज 5 लाख की आबादी वाले अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित छोटे से देश केप वर्डे ने इतिहास रच दिया है। केप वर्डे ने इस्वातिनी को 3-0 से हराकर पहली बार 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये पहली बार होगा जब केप वर्डे की टीम वर्ल्ड कप खेलेगी। केप वर्डे की ओर से डेलॉन लिव्रामेंटो ने 48वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद विली सेमेडो ने 54वें मिनट में बढ़त को दोगुना किया और स्टोपिरा ने इंजरी टाइम में तीसरा गोल दागा। मैच खत्म होने के बाद मैदान पर स्टैंड्स दोनों में जश्न का माहौल था। 
बता दें कि, केप वर्डे अफ्रीकी क्वालीफायर के ग्रुप डी में टॉप पर रहा और महाद्वीप से मिलने वाले नौ सीधे टिकटों में से एक हासिल किया। जनसंख्या के लिहाज से केप वर्डे अब आइसलैंड के बाद वर्ल्ड कप खेलने वाला दूसरा सबसे छोटा देश बन गया है। केप वर्डे की आबादी 5 लाख से थोड़ी ही ज्यादा होगी। लेकिन कैमरून के न जीतने की स्थिति में हार के बावजूद भी व क्वालीफाई कर सकता था। केप वर्डे ने ग्रुप में कैमरून से चार अंक ज्यादा हासिल किए। कैमरून को अंगोला के खिलाफ 0-0 की बराबरी से संतोष करना पड़ा। 
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने वीडियो संदेश में कहा कि क्या ऐतिहासिक पल है। केप वर्डे को पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाने पर बधाई। आपक झंडा अब दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर लहराएगा। उन्होंने आगे कहा कि हाल के वर्षों में फुटबॉल के विकास के लिए आपका प्रयास शानदार रहा है। अब आपके सितारे वैश्विक मंच पर चमकेंगे और नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। 
फीफा के अनुसार, केप वर्डे के मैच के टिकट रिकॉर्ड समय में बिक गए और सरकार ने मैच देखने के लिए देशभर में आधे दिन की छुट्टी घोषित की थी। बता दें कि, 2026 फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित होगा जिसमें पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments