Wednesday, October 29, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीय7 एकदम नए और सुंदर प्लेन...ट्रंप ने जंग के दौरान ऐसा क्या...

7 एकदम नए और सुंदर प्लेन…ट्रंप ने जंग के दौरान ऐसा क्या देखा? तुरंत पीएम मोदी को फोन घुमाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ दिनों से अपनी एशिया की यात्रा पर हैं। ट्रंप की एशिया यात्रा का अगला पड़ाव जापान है जहां उन्होंने नई प्रधानमंत्री से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक विमानवाहक पोत पर अमेरिकी सैनिकों से बातचीत की। इस दौरान टोक्यो में ट्रंप अपने फेवरेट टॉपिक से कहा पीछे रहने वाले थे। नोबल प्राइज से इस बार चुके वाले ट्रंप ने उम्मीद पर दुनिया कायम है वाले संयम को लिए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाने का एक बार फिर क्रेडिट लिया है। ट्रंप ने बताया कि जंग के दौरान उन्होंने ऐसा क्या देख लिया था, जिसके बाद तुरंत पीएम मोदी को फोन घुमा दिया था?

इसे भी पढ़ें: Russia में घुसे तालिबानी ट्रकों ने मचाया ऐसा तहलका, भारत भी हैरान!

ट्रंप ने बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 7 एकदम नए और सुंदर प्लेन गिरा दिए गए थे। उन्होंने दावा किया जिसके बाद उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल को कॉल किया था और जंग रोकने के लिए कहा था। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया हो। इससे पहले भी कई दफा वो भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का क्रेडिट लेने की कोशिश कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: रूस के तेल डिपो पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, दहशत में पुतिन

हालांकि भारत की तरफ से हर बार इसका खंडन किया गया है। भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्होंने कम से कम सात अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने का दावा किया है, लंबे समय से नोबल पीस पुरस्कार के लिए लालायित थे और कई बार उन्होंने खुले तौर पर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने की इच्छा भी व्यक्त की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments