back to top
Wednesday, August 5, 2026
Homeखेलयुवा एथलीट लोकेश सत्यनाथन ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, पुरुषों की लंबी कूद...

युवा एथलीट लोकेश सत्यनाथन ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, पुरुषों की लंबी कूद में जीता गोल्ड मेडल

भारत के युवा एथलीट लोकेश सत्यनाथन ने अर्कांसस के फेयेटविले में आयोजित एनसीएए इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की लंबी कूद में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 8.21 मीटर की छलांग लगाकर नया इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इससे लंबी कूद के भारत के स्टार एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) और मुरली श्रीशंकर (8.41 मीटर) के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। 
 
बता दें कि, टार्लेटन स्टेट यूनिवर्सिटी की तरफ से खेल रहे लोकेश ने अपने चौथे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पहला स्थान हासिल किया। लोकेश ने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न मिसिसिपी के डी ऑन्ड्रे वार्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 8.20 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया। कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी के ताफदज़वा चिकोम्बा 8.15 मीटर की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर रहे। 
इस दौरान लोकेश ने कहा, ”मैं ईश्वर का आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। मैं निश्चित रूप से बेंगलुरु में रह रहे अपने परिवार और अपने कोच का भी आभार व्यक्त करता हूं जो यहां मेरे लिए परिवार की तरह हैं।’’ लोकेश इस तरह से मोहिंदर सिंह गिल, विकास गौड़ा और तेजस्विन शंकर के बाद एनसीएए डिवीजन आई इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। 
इस भारतीय एथलीट ने एनसीएए आउटडोर की आयु आयु वर्ग की प्रतियोगिता में पांचवा स्थान हासिल किया था। लोकेश ने 8.17 मीटर छलांग लगाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.02 मीटर था। उनके नाम पर कई जूनियर राष्ट्रीय खिताब दर्ज हैं। उन्होंने 2018 में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular