back to top
Wednesday, August 5, 2026
HomeUncategorized"योगी सरकार का बेटियों को ऐतिहासिक उपहार, जेवर में शिक्षा और सशक्तिकरण...

“योगी सरकार का बेटियों को ऐतिहासिक उपहार, जेवर में शिक्षा और सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू”

“जिद्द अगर जीतने की हो, तो हर नामुमकिन कार्य भी मुमकिन बन जाता है। जब बेटियों के हाथ में कलम आती है, तभी समाज का भविष्य मुस्कुराता है।” उपरोक्त शब्द जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 16 जून 2026 को जेवर स्थित नवनिर्मित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहे। 

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “आज का दिन महाविद्यालय के उद्घाटन का नहीं, बल्कि जेवर क्षेत्र की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाले एक ऐतिहासिक अध्याय का शुभारंभ है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उस दूरदर्शी विजन का परिणाम है, जिसमें प्रत्येक बेटी को उसके घर के निकट और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प निहित है। मुख्यमंत्री जी का मानना है कि जब बेटियाँ शिक्षित होंगी, तभी उत्तर प्रदेश और भारत का भविष्य अधिक समृद्ध, सक्षम और आत्मविश्वासी बनेगा।”

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘वर्षों से जेवर क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज़ जाना पड़ता था, जिससे बहुतायत में लड़कियां कठिन परिस्थितियों के कारण आगे नहीं बढ़ पाती थीं। आज राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के शुभारंभ के साथ यह बाधा समाप्त हो गई है। महाविद्यालय में आज से छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है तथा यह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से संबद्ध रहेगा।”

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। जेवर का यह राजकीय महिला डिग्री कॉलेज भी उसी विकासवादी सोच और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना का सशक्त उदाहरण है।”

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि “वर्तमान सत्र में महाविद्यालय में बी.ए. पाठ्यक्रम के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र एवं गृहविज्ञान विषयों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महाविद्यालय वर्ष 2019 में भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था तथा तत्कालीन उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के करकमलों द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था।”

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने छात्राओं से कहा कि “यह महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का मंच है। पूरे समर्पण, अनुशासन और परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण करें तथा अपने परिवार, क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें।”

अंत में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जब सरकार का विजन, समाज का विश्वास और बेटियों का संकल्प एक साथ जुड़ता है, तब विकास का नया इतिहास लिखा जाता है। जेवर का यह राजकीय महिला डिग्री कॉलेज उसी नए इतिहास का सशक्त प्रतीक है।” राजकीय महिला डिग्री कॉलेज जेवर के शुभारंभ के प्रथम दिन ही क्षेत्र की बेटियों में उच्च शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्वयं उपस्थित रहकर डॉली पुत्री महेश (ग्राम गोविंदगढ़), मोनिका पुत्री कुलदीप (ग्राम कानीगढ़ी), सानिया पुत्री मुस्तकीम (कस्बा जेवर), प्रियंका पुत्री जगबीर (ग्राम भगवंतपुर), मोनिका पुत्री लोकेश (कस्बा जेवर) तथा डिंपल कुमारी पुत्री भोजराम (कस्बा जेवर) का राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पंजीकरण कराया। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपरोक्त सभी छात्राओं की प्रवेश शुल्क अपनी ओर से जमा कराते हुए उनका विधिवत दाखिला सुनिश्चित कराया।

विभाग द्वारा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, जेवर में डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. सुगात चन्द्र एवं डॉ. अजय कुमार यादव की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तथा सविता कुमारी, जिनकी योग्यता इंटरमीडिएट है, की तैनाती कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular