back to top
Tuesday, August 4, 2026
HomeUncategorizedदतिया उपचुनाव में भाजपा के विजय अभियान को देंगे नई गति, शुक्रवार...

दतिया उपचुनाव में भाजपा के विजय अभियान को देंगे नई गति, शुक्रवार को दतिया पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर/दतिया/भोपाल- 23 जुलाई। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर एवं दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान सिंधिया मां पीताम्बरा पीठ में पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन-पूजन करेंगे।

दतिया उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में लगातार बढ़ रहे जनसमर्थन के बीच सिंधिया भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनावी अभियान को नई गति देंगे। वे दतिया में जनसंपर्क अभियान तथा बड़ौनी में आयोजित विशाल जनसभा के माध्यम से जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया प्रातः 9:20 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर 10:50 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा दतिया के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे वे मां पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:15 बजे वे दतिया के बड़ौनी में आयोजित जनसंपर्क अभियान एवं विशाल जनसभा में भाग लेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए जनता को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular