back to top
Sunday, July 26, 2026
HomeUncategorizedसोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई...

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली, 25 जुलाई सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक दल द्वारा साझा की गई वह ग्राफिक तस्वीर, जिसमें पुलिस बैरिकेड के ऊपर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीर पकड़े हुए खून से सना एक हाथ दिखाया गया है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाई गई है और किसी वास्तविक घटना को नहीं दर्शाती। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह कहा। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, पुलिस बैरिकेड के ऊपर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीर पकड़े हुए खून से सने हाथ को दर्शाने वाली एक ग्राफिक तस्वीर को वास्तविक घटना बताकर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि यह तस्वीर पूरी तरह से सिंथेटिक है और एआई की मदद से तैयार की गई है। यह किसी वास्तविक घटना, किसी वास्तविक चोट या शारीरिक हिंसा को नहीं दर्शाती। दिल्ली पुलिस ने कहा, उचित संदर्भ या घोषणा के बिना एआई से तैयार सामग्री साझा करने से अफरा-तफरी फैल सकती है और भ्रामक सूचना का प्रसार हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular