back to top
Monday, July 27, 2026
HomeखेलProtistha Samanta का शानदार प्रदर्शन, Commonwealth Games के Gymnastics Vault Final में...

Protistha Samanta का शानदार प्रदर्शन, Commonwealth Games के Gymnastics Vault Final में बनाई जगह

भारत की प्रतिष्ठा सामंता ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता की महिला वॉल्ट स्पर्धा के क्वालीफाइंग में पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई।
पश्चिम बंगाल की 22 वर्षीय खिलाड़ी प्रतिष्ठा ने अपने दोनों वॉल्ट में 13.025 अंक हासिल करके शीर्ष आठ खिलाड़ियों मेंजगह पक्की की।
भारत की ही प्रणति नायक हालांकि मामूली अंतर से क्वालीफाई करने से चूक गई। वह 12.555 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहकर तीसरी रिजर्व खिलाड़ी रहीं।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में इशिता रेवाले 11.725 अंकों के साथ 15वें, जबकि निशिका अग्रवाल 11.075 अंकों के साथ 19वें स्थान पर रहीं।
आलराउंड प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा और इशिता दोनों ही फाइनल में जगह नही बना पाई।

वह क्रमशः 42.250 और 41.700 अंकों के साथ 27वें और 28वें स्थान पर रहीं। उन्हें रिजर्व सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर रखा गया है।
महिला टीम स्पर्धा में भारत 123 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 158.400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा (157.300) और इंग्लैंड (154.300) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular