back to top
Friday, July 31, 2026
Homeखेलभारतीय सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से...

भारतीय सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

मुंबई, 30 जुलाई भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने बृहस्पतिवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि आगे बढने का सही समय आ गया है। भारत के लिये 2013 में पदार्पण करने वाले 38 वर्ष के रहाणे ने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 खेले हैं। वह 2023 में वेस्टइंडीज में टेस्ट श्रृंखला के बाद भारत के लिये नहीं खेले हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा ,‘‘ मुझे आज लग रहा है कि आगे बढने का सही समय है इसलिये मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी प्रारूपों से विदा ले रहा हूं।’’
रहाणे ने 2024 . 25 सत्र में मुंबई टीम की कप्तानी की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular