back to top
Friday, July 31, 2026
HomeखेलWorld Junior Squash Team Championship में भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य...

World Junior Squash Team Championship में भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

भारतीय पुरुष टीम विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अमेरिका से 0-2 से हार गई और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका से हारने के एक दिन बाद पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टीम भी उसी प्रतिद्वंद्वी से पार पाने में नाकाम रही। भारत के गुरवीर सिंह ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी ने वापसी करते हुए मैच 11-7, 9-11, 6-11, 11-7, 11-3 से जीत लिया।

दूसरे मैच में भारत के नंबर एक खिलाड़ी आर्यवीर दीवान अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी यासीन शलाबी से 0-3 (5-11, 7-11, 5-11) से हार गए। भारतीय पुरुष टीम ने इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular