Saturday, October 18, 2025
spot_img
HomeUncategorizedGold Price Today: सोने की कीमत में भारी उछाल, जानिए क्या है...

Gold Price Today: सोने की कीमत में भारी उछाल, जानिए क्या है भाव

Jjlqnz8aq42cenhe3lkj90frjdbgybojbcme7wjh

केंद्र सरकार के बजट के बाद सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। अब चूंकि शादियों का सीजन चल रहा है, तो लोग सोना-चांदी भी खरीद रहे हैं, इसलिए अगर आप भी शादी के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो देर न करें। क्योंकि कीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में आए दैनिक बदलाव पर नजर डालें तो सोमवार 3 फरवरी को सोने का रेट 82,704 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके दूसरे कारोबारी दिन यानी 4 फरवरी को यह 83,010 पर पहुंचा और फिर 5 फरवरी को यह और बढ़कर 84,657 पर पहुंच गया। इसके बाद मामूली गिरावट के साथ 6 फरवरी को सोना 84,613 रुपये पर आ गया लेकिन इस हफ्ते के आखिरी दिन यह फिर बढ़कर 84,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

 

इन शहरों में सोने की कीमत क्या है?

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव

शहर का नाम  22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने की दर
दिल्ली  79,600 86,820
चेन्नई  79,450 86,670
मुंबई  79,450 86,670
कोलकाता  79,450 86,670
अहमदाबाद 79500 86,720

देश में सोने की कीमत कैसे निर्धारित होती है?

भारत में सोने की कीमतें कई कारणों से बदलती रहती हैं, जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतें, सरकारी कर और रुपये के मूल्य में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ एक निवेश साधन ही नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। शादियों और त्योहारों के दौरान इसकी मांग बढ़ने के साथ ही इसकी कीमत भी बढ़ जाती है। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments