back to top
Friday, July 31, 2026
Homeखेलक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, मेसी समेत कई दिग्गजों...

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, मेसी समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही 39 वर्ष के हो गए हैं लेकिन उनकी फिटनेस से इसका अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगता है। वहीं अभी भी उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला कायम है। शुक्रवार को पोलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने गोल किए और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोनाल्डो ने मैच में दो गोल किए जिससे उनकी टीम 5-1 से जीत गई।
रोनाल्डो इस जीत के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने पूर्तगाल के लिए अब तक 132 मैच जीते हैं। शुक्रवार को वह दिग्गज खिलाड़ी सर्जियो रामोस से आगे निकले। रामोस ने स्पेन के लिए 131 मैच जीते हैं। 
वहीं रोनाल्डो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही वह राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले फुटबॉलर हैं। उन्होंने 217 मैच खेले हैं वहीं वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। वह पुर्गाल के लिए 136 गोल कर चुके हैं। 
पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में भारत ने पांच गोल किए। 59वें मिनट में राफेल लिआओ ने हेडर से पुर्तगाल के लिए खाता खोला। इसके बाद 72वें मिनट में रोनाल्डो ने पेनल्टी किक को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। 80वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडेस ने शानदार शॉट से तीसरा गोल दागा। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular