Saturday, October 18, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में एक व्यक्ति ने की पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, आत्महत्या...

दिल्ली में एक व्यक्ति ने की पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, आत्महत्या का प्रयास

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बेटे को घायल कर दिया। इसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान खिचड़ीपुर निवासी संजू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को संजू नशे की हालत में घर आया था और उसने पत्नी गीता (35) से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने कहा, जब उसने इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में उसे चाकू घोंप दिया। उसके 14 वर्षीय बेटे राज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन संजू ने उस पर भी हमला कर दिय, जिससे उसके सीने पर चाकू के घाव हो गए।

गुप्ता ने बताया कि पीड़ितों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां गीता के पेट में गहरा घाव होने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राज को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
राज की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और संजू की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की गई, लेकिन वह फरार गया और अपना मोबाइल फोन भी छोड़ गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, उसका पता अलीगढ़ स्थित उसके पैतृक गांव में चला, जहां उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती करा दिया।
उन्होंने बताया कि संजू अभी अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में है और छुट्टी मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments