Saturday, July 12, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के सिनेमा घर में आग लगने से...

दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के सिनेमा घर में आग लगने से हड़कंप, कोई घायल नहीं

दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एक सिनेमा घर में बुधवार को एक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने पीटीआई-को बताया कि मॉल में पीवीआर सिनेमा के एक कोने में शाम करीब 4:15 बजे आग लगने से दर्शकों में दहशत फैल गयी। उस समय सिनेमाघर में छावा फिल्म दिखायी जा रही थी।

एक अन्य दर्शक ने बताया कि हॉल में ‘फायर अलार्म’ बजते ही सभी लोग बाहर भागने लगे। उन्होंने कहा कि बाद में सिनेमा हॉल को खाली करा लिया गया
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5.42 बजे आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि यह छोटी आग थी और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि आग पर शाम 5.55 बजे तक काबू पा लिया गया।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसे शाम 5.57 बजे साकेत सिटीवॉक मॉल में आग लगने की सूचना मिली।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें आग के बारे में कॉल मिला और जानकारी देने वाले ने बताया कि कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं। टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण कोई घायल नहीं हुआ।’’

आग लगने के समय फिल्म देख रहे वीर सिंह नामक एक दर्शक ने पीटीआई-को बताया कि शुरू में ऐसा लगा कि यह फिल्म का ही कोई सीन है। उन्होंने कहा, ‘‘जब लोगों को पता चला कि हॉल के अंदर आग लग गई है और धुआं उठ रहा है, तो लोग चीखने लगे। यह छोटी सी आग थी। जैसे ही फायर अलार्म बजा, सिनेमा हॉल के कर्मचारी अंदर आ गए और सभी दर्शकों को जल्दी से बाहर निकलने के लिए कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments