Saturday, December 27, 2025
spot_img
HomeUncategorizedबीजेपी के राष्ट्रीय महामन्त्री सुनील बंसल ने महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर की दिवंगत मां को अर्पित की...

बीजेपी के राष्ट्रीय महामन्त्री सुनील बंसल ने महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर की दिवंगत मां को अर्पित की श्रद्धांजलि

50bad22ec111a38acdbdfce8e6510695 (2)

बांदा, 25 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना प्रदेश के महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर की माता जयंती देवी तिवारी के निधन के बाद उनके पैतृक गांव महुआ में भाजपा एवं आरएसएस के नेता देश भर से श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँच रहे हैं।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व संगठन महामंत्री उत्तर प्रदेश सुनील बंसल, मध्य प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री संजय कुमार बंडी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने शोक संत्रप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

साथ ही देश के विविध हिस्सों से विशेष कर राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश, काशी क्षेत्र, कानपुर प्रांत एवं मध्य प्रदेश से भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता विधायक गण सांसद पूर्व सांसद विशेषकर राधेश्याम बैरवा विधायक,अभिनेष महर्षि जी विधायक चूरू, नीरज जैन उपमहापौर अजमेर, पिंकेश पोरवाल प्रदेश मंत्री, श्रवण बागड़ी प्रदेश महामन्त्री राजस्थान राजस्थान रमेश मिश्रा विधायक,अर्चना पांडे पूर्व मंत्री विधायक, रत्नाकर मिश्रा विधायक मिर्ज़ापुर,रामकेश निषाद राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विजय बहादुर पाठक एमएलसी प्रदेश उपाध्‍यक्ष भाजपा, मानवेंद्र सिंह प्रदेश उपध्यक्ष एमएलसी भाजपा उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, प्रकाश द्विवेदी विधायक बांदा,रितेश गुप्ता विधायक,हरिओम शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री, सुशील उपाध्याय,अमित अग्रवाल विधायक, महेश त्रिवेदी विधायक कानपुर, सलिल विश्नोई एमएलसी,जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जगराम सिंह चौहान, जिला उपाध्याय धर्मेंद्र त्रिपाठी ने स्व. जयंती देवी तिवारी जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments