राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों पर संसदीय चर्चा की मांग की। आज यह मुद्दा लोकसभा में गूंजा है। राहुल गांधी ने सरकार से बड़ी मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। हर विपक्ष में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए। आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार यानी सत्ता में बैठी पार्टी मिलकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके फर्जी वोटर बना रही है।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में गुटबाजी पर भड़के राहुल गांधी, BJP बोली- आत्मचिंतन करें, मानसिकता हालत खराब
महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में उन्होंने ऐसा किया, अब बंगाल में भी उन्होंने यही शुरू कर दिया है। अगर चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं होगी…तो एक ही पार्टी सत्ता में आती रहेगी और वो भ्रष्टाचार भी करेगी। इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सौगत रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कागजात दिखाए हैं जिससे पता चला है कि मतदाता पहचान पत्र संख्या का दोहराव हो रहा है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कुछ गंभीर गड़बड़ी है, जिसके बारे में पहले महाराष्ट्र में बात हुई थी। हरियाणा में भी इसे लेकर बात हुई थी।’’ तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने पश्चिम बंगाल और असम में भी भविष्य में इस तरह की बात सामने आने की आशंका जताई। रॉय ने कहा, ‘‘पूरी मतदाता सूची में व्यापक सुधार होना चाहिए। निर्वाचन आयोग को बताना चाहिए कि यह कैसे हुआ है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने धारावी में चमड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों से मुलाकात की
संसद के दोनों सदनों ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार विजय का उल्लेख किया और कहा कि इस उपलब्धि से पूरे देश में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। बिरला ने कहा, ‘‘यह उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’ सदस्यों ने मेजें थपथपाकर भारतीय टीम को बधाई दी। राज्यसभा में भी भारतीय टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।