Saturday, July 12, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयउप्र : पीलीभीत में शिकारी के फंदे में फंसे तेंदुए को बरामद...

उप्र : पीलीभीत में शिकारी के फंदे में फंसे तेंदुए को बरामद कर सुरई रेंज भेजा गया

उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की सीमा पर भगचूरी गांव में मंगलवार सुबह शिकारी के फंदे में फंसे एक तेंदुए को वन विभाग ने बरामद कर सुरई रेंज भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीलीभीत बाघ अभयारण्य (पीटीआर) के उपनिदेशक मनीष सिंह ने पीटीआई- से घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरा प्रकरण उत्तराखंड सीमा के अंतर्गत का है, इसलिए घायल तेंदुए को बचाने के लिए हल्द्वानी से विशेषज्ञों की टीम ने पूरी कार्रवाई को पूर्ण किया।

शाम को बचाव अभियान के तहत तेंदुए को फंदे से निकालकर निगरानी के लिए सुरई रेंज ले जाया गया।
अधिकारी के अनुसार वन विभाग का अनुमान है कि तेंदुआ रात के समय फंदे में फंसा होगा। अनुमान के अनुसार लगभग 12 घंटे तक वह फंदे में फंसा रहा।

इस घटना के बाद से वन विभाग के अधिकारी शिकारियों पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। शिकारी लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं और वन विभाग ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देशजारी करता रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments