back to top
Sunday, August 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसोना तस्करी : कर्नाटक सरकार ने रान्या राव मामले में सीआईडी ​​जांच...

सोना तस्करी : कर्नाटक सरकार ने रान्या राव मामले में सीआईडी ​​जांच वापस ली

कर्नाटक सरकार ने आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा संभावित चूक और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने की जांच करने का निर्देश देने वाला अपना आदेश बुधवार को वापस ले लिया।

सीआईडी ​​जांच का आदेश सोमवार रात को जारी किया गया था।
सीआईडी ​​जांच को वापस लेने वाले आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता पहले से ही मामले में रान्या के सौतेले पिता एवं डीजीपी रैंक के अधिकारी के. रामचंद्र राव की संभावित भूमिका की जांच कर रहे हैं।

रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तीन मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़जब्त की थीं। अधिकारियों ने बताया कि 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular