Friday, October 3, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयIGMC जाकर CM सुक्खू ने छा बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम, कहा- मामले...

IGMC जाकर CM सुक्खू ने छा बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम, कहा- मामले में सरकार सख्त कार्रवाई करेगी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ आईजीएमसी अस्पताल शिमला का दौरा कर घायल कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बंबर ठाकुर जी खतरे से बाहर हैं, डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से बहुत गंभीर मामला है… जो भी इस तरह की घटना में शामिल है, उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। कुछ सुराग मिले हैं, कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें: जैसा बीज बोया जाता है, वैसा ही पौधा उगता है, तेज प्रताप के होली वाले ठुमके पर भड़के बिहार के डिप्टी CM

हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे बंबर ठाकुर को उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं। पूर्व विधायक पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में अन्य लोगों के साथ होली मना रहे थे, तभी चार लोग आये और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक ठाकुर के पैर में गोली लगी है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर कथित तौर पर मुख्य बाजार की ओर पैदल भागे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए, पवन कल्याण पर भड़के प्रकाश राज

धवल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक हमले के तुरंत बाद ठाकुर को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा मैंने बंबर ठाकुर से बात की है और उनसे एम्स जाने का आग्रह किया है, लेकिन वह आईजीएमसी शिमला में इलाज कराना चाहते हैं। उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments