Saturday, October 4, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयइफ्तार में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, कहा ‘ऐसे कार्यक्रम से समाज में...

इफ्तार में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, कहा ‘ऐसे कार्यक्रम से समाज में ‘एकता और सद्भाव’ मजबूत होता है’

राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रविवार को आयोजित की गयी इफ्तार में भाग लिया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में ‘एकजुटता व सद्भाव और अधिक मजबूत होता है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू सहित भाजपा के कई नेता इफ्तार में शामिल हुए।
रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (दिल्ली प्रदेश) द्वारा आयोजित ‘दावत-ए-इफ्तार’ कार्यक्रम में सभी भाई-बहनों के साथ मिलकर सौहार्द और एकता का संदेश साझा करने का अवसर मिला। हमारी संस्कृति आपसी सम्मान, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है और ऐसे कार्यक्रम समाज में एकजुटता व समरसता को और अधिक सशक्त करते हैं।’’

दिल्ली में पिछले महीने भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी के नेता दूसरी बार इफ्तार में शामिल हुए थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री गुप्ता, रिजिजू और पार्टी के अन्य नेता दिल्ली हज समिति द्वारा शनिवार को आयोजित इफ्तार में शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments