कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा यह ‘स्वीकार’ करने के एक दिन बाद कि भारत के कूटनीतिक रुख ने देश को रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के साथ मित्रवत होने की एक अनूठी स्थिति प्रदान की है, जो 2022 से युद्धरत दो राष्ट्र हैं, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी भारत की विदेश नीति पर स्पष्ट होने के लिए थरूर के ‘विरुद्ध कार्रवाई’ नहीं करेंगे। पूनावाला ने एक वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने माना है कि रूस-यूक्रेन पर कांग्रेस का अपना रुख गलत था और (प्रधानमंत्री) मोदी तथा भारत सरकार ने जो किया वह पूरी तरह सही था।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरल के औद्योगिक विकास पर अपने रुख से पीछे हटे
पूनावाला ने आज हम ऐसी स्थिति में हैं कि हम पुतिन (रूसी राष्ट्रपति) और जेलेंस्की (यूक्रेन राष्ट्रपति) और यहां तक कि अमेरिका को भी गले लगा सकते हैं। भाजपा प्रवक्ता थरूर द्वारा 18 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित रायसेना संवाद 2025 के दौरान की गई टिप्पणियों का संदर्भ दे रहे थे। थरूर ने कहा था कि ऐसा लगता है कि वे ‘अपना चेहरा पोंछ रहे हैं’, उन्होंने स्वीकार किया कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की निंदा करने के बावजूद, तीन साल बाद भारत दोनों देशों के साथ मित्रवत होने और दोनों नेताओं द्वारा स्वागत किए जाने की अनूठी स्थिति में है।
मैं आज भी शर्मिंदगी को खत्म करने का प्रयास कर रहा हूं क्योंकि संसदीय चर्चा के दौरान मैंने फरवरी 2022 में भारत के रुख की आलोचना की थी।’’ तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा कि उनकी आलोचना इस आधार पर थी कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन हुआ था, सीमाओं के अतिक्रमण से संबंधित सिद्धांत का उल्लंघन हुआ था, यूक्रेन नामक एक सदस्य राज्य की संप्रभुता का उल्लंघन हुआ था और भारत हमेशा अंतरराष्ट्रीय विवादों को निपटाने के लिए बल के उपयोग के विरोधी रहा हैं।
इसे भी पढ़ें: Shashi Tharoor Birthday: 69 साल के हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, विवादों से रहा है पुराना नाता
उन्होंने कहा, ‘‘उन सभी सिद्धांतों का उल्लंघन एक पक्ष द्वारा किया गया था और हमें इसकी निंदा करनी चाहिए थी। खैर, तीन साल बाद ऐसा लग रहा है कि मैं शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं क्योंकि इस नीति का मतलब है कि भारत में वास्तव में एक प्रधानमंत्री हैं जो यूक्रेन के राष्ट्रपति और मॉस्को रूस के राष्ट्रपति दोनों को दो सप्ताह के अंतराल पर गले लगा सकते हैं और दोनों स्थानों उनकी स्वीकार्यकता है।