Saturday, October 4, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयRussia Ukraine War: पुतिन और ट्रंप के बीच दो घंटे चली बातचीत...

Russia Ukraine War: पुतिन और ट्रंप के बीच दो घंटे चली बातचीत के बाद आया जेलेंस्की का बयान, रूस पर जताई आशंका

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाया कि उसने नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ताजा हमलों के बाद अमेरिका समर्थित युद्धविराम प्रस्तावों को प्रभावी रूप से अस्वीकार कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ 90 मिनट की बातचीत के दौरान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की ऊर्जा सुविधाओं पर हमलों को रोकने पर सहमति व्यक्त की, लेकिन जब तक पश्चिम सभी सैन्य सहायता बंद नहीं कर देता, पूर्ण युद्धविराम से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर एक घंटे से ज्यादा चली ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत

यूक्रेन और रूस संघर्ष को खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की। इसकी पुष्टि वाइट हाउस ने की है। वहीं इस बातचीत से पहले यूक्रेन ने रूस की शर्तों को खारिज कर पूतिन पर आशंका जताई है। यूक्रेन का कहना है कि वह सीमा से जुड़ी कोई छूट देने को तैयार नहीं है। दूसरी शर्त है कि वह नाटो के लिए पुतिन की बात मंजूर नहीं करेगा। इसके अलावा रक्षा क्षमता को लेकर पुतिन की कोई सलाह नहीं मानी जाएगी। वाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रूस जाकर पुतिन से शांति समझौते पर चर्चा की थी, जिसमें रूस ने कुछ शर्ते रख दी थीं। उन्हीं शर्तों को नकारते हुए यूक्रेन ने अपनी शर्तें रखी हैं। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप और पुतिन यूक्रेन में सीमित युद्ध विराम पर सहमत हुए: व्हाइट हाउस

ट्रंप ने फोन कॉल से पहले कहा कि वह पुतिन से उस ज़मीन और विजली संयंत्रों पर चर्चा करेंगे, जो तीन साल से जारी इस युद्ध के दौरान रूस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। जेलेंस्की को आशंका है कि पूतिन केवल दिखावटी बातें कर रहे हैं, क्योंकि रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमले कर रही है। जेलेंस्की ने यह भी दोहराया कि यूक्रेन अपने कब्जे वाले क्षेत्रों को रूस का हिस्सा मानने के लिए तैयार नहीं है। वहीं ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और रूस अब कुछ संसाधनों के बंटवारे पर बातचीत शुरू कर चुके हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments