Sunday, October 5, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीय'आतंकवाद के प्रति मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति, वे जेल...

‘आतंकवाद के प्रति मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति, वे जेल जाएंगे या फिर जहन्नुम’, राज्यसभा में बोले नित्यानंद राय

आतंकवाद के मुद्दे पर राज्यसभा में बोलते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। इसका नतीजा यह हुआ है कि आतंकवादी गतिविधियों में 71% की कमी आई है। पहले आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता था, उन्हें बढ़िया खाना भी दिया जाता था। लेकिन अब पीएम मोदी की और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अंदरूनी इलाकों में आतंकवादी घटनाएं शून्य हैं। आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या फिर जहन्नुम जाएंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के बिगड़ते हालात को देखते हुए पूरे Jammu-Kashmir में सुरक्षा संबंधी हाई अलर्ट जारी किया गया

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद धर्मवीर सिंह ने बुधवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि नकली शराब पर अंकुश लगाने के लिए उस तरह की ‘देसी दारू’ को बनाने की अनुमति दी जाए जो पहले जौ, अंगूर और गन्ने के रस से बनती थी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सदस्य ने सदन में शून्यकाल के दौरान नकली शराब का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नकली शराब पीने से बहुत लोगों की मौत हो जाती है। 
 

इसे भी पढ़ें: PM Modi का इंटरव्यू लेने वाले ने क्यों नहीं खाया 45 घंटे खाना, पूरी दुनिया हैरान!

सिंह का कहना था, ‘‘पहले ‘दारू-दवाई’ बोलते थे, जो जौ, अंगूर, गन्ने के रस और पेड़-पौधे से बनती थी। दोबारा उसी दारू को बनाया जाए।’’ उन्होंने कहा कि सरकार इसकी अनुमति दे क्योंकि इससे किसान की आमदनी भी दो गुना, तीन गुना बढ़ जाएगी। भाजपा सांसद ने कहा कि इससे नकली शराब बनाने वालों पर भी रोक लग सकेगी। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान जनता दल (यू) के सांसद सुनील कुमार ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments