Monday, October 6, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयराजस्थान में इस साल 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे: मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान में इस साल 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे: मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि इस साल राज्य में 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने भावी पीढ़ी के लिए हरा भरा और स्वस्थ राजस्थान बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

शर्मा ने विश्व वानिकी दिवस के मौके पर यहां राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाए गए तथा बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा की अनुपालना में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। हमारी संस्कृति में पेड़, प्रकृति एवं पहाड़ों की पूजा की जाती है तथा राजस्थान का पर्यावरण संरक्षण से पुराना नाता रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम वनों को बचाने और अपनी जैव-विविधता को संरक्षित करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा भरा और स्वस्थ राजस्थान बनाने का संकल्प लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments