Monday, October 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयआगरा के चंबल बीहड़ में मादा तेंदुए का शव मिला

आगरा के चंबल बीहड़ में मादा तेंदुए का शव मिला

आगरा जिले में पिनाहट ब्लॉक के चंबल बीहड़ में एक मादा तेंदुआ का शव मिला है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तेंदुए का शव ग्रामीणों ने देखा जिसके बाद उन्होंने इसकीजानकारी वन विभाग को दी।

इसके बाद रेंजर उदय प्रताप सिसोदिया के नेतृत्व में वन विभाग और ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मादा तेंदुए की उम्र करीब तीन साल थी।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रारम्भिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि मादा तेंदुए की मौत किसी अन्य तेंदुए के साथ लड़ाई के दौरान हुई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments