Monday, October 6, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयकतर में भारतीय नागरिक हिरासत में, दूतावास ने सहायता की पेशकश की

कतर में भारतीय नागरिक हिरासत में, दूतावास ने सहायता की पेशकश की

कतर के अधिकारियों ने एक मामले की जांच के सिलसिले में एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि कतर स्थित भारतीय मिशन हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

अमित गुप्ता नाम के भारतीय नागरिक के खिलाफ फिलहाल आरोपों का पता नहीं चल पाया है।
अमित एक भारतीय आईटी कंपनी का वरिष्ठ कर्मचारी बताया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि कतर स्थित भारतीय दूतावास को अमित को हिरासत में लिए जाने की जानकारी है।
सूत्रों के मुताबिक, दूतावास अमित के परिवार, उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील और कतर के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments