back to top
Sunday, August 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के रोहिणी में आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने पिस्तौल...

दिल्ली के रोहिणी में आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या की

दिल्ली में रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में सोमवार को 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने परिवार के सामने पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रशांत कौशिक के रूप में हुई है, जो खराद की दुकान में काम करता था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रहा कौशिक सोमवार सुबह घर पर शराब पी रहा था कि तभी उसने अपने सिर के दाहिने हिस्से में गोली मार ली।

अधिकारी ने बताया कि कौशिक ने अपनी पत्नी, 13 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटे के सामने आत्महत्या की।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “वह (कौशिक) वित्तीय समस्याओं के कारण तनाव में था। उस पर कर्ज था और एक महीने से अधिक समय से उसके पास नियमित काम नहीं था।”

उन्होंने बताया, “हम इस पहलु की भी जांच कर रहे हैं कि उसने (कौशिक ने) पिस्तौल कहां से खरीदी।”
अधिकारी ने बताया कि अपराध और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिवार ने अब तक किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular