Wednesday, December 3, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयDelhi Budget 2025: Rekha Gupta की सरकार ने महिलाओं के लिए किया...

Delhi Budget 2025: Rekha Gupta की सरकार ने महिलाओं के लिए किया ऐलान, बस यात्रा निशुल्क रहेगी जारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश कर दिया है। दिल्ली का बजट पेश करने के साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कुछ घोषणा की है। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किए गए दिल्ली की डीटीसी बसों में पिंग टिकट सिस्टम को बंद कर नया बस कार्ड जारी करने की घोषणा की है।
 
दिल्ली की बसों में यात्रा करने के लिए महिलाओं को अब पिंक टिकट प्रणाली की जगह मुफ्स बस यात्रा कार्ड जारी होगा। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन और शहरी गतिशीलता में सुधार करने के लिए परिवहन क्षेत्र के लिए 12,952 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। रेखा गुप्ता ने बताया कि मुफ्त बस सेवाओं का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार नया कार्ड लाने जा रही है। ये कार्ड एक सहज, भ्रष्टाचार मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए होगा, जो वर्तमान में दिए जाने वाले पिंक टिकट की जगह लेगा।
 
उन्होंने कहा, “यह कार्ड महिलाओं को सार्वजनिक बसों में कभी भी स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की सुविधा देगा, जिससे टिकट से जुड़ा भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा।” उन्होंने कहा कि बेहतर दक्षता के लिए पूरी प्रणाली को डिजिटल किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारा लक्ष्य दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, विश्वसनीय और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बनाना है।” उन्होंने बताया कि दिल्ली में वर्तमान में 2,152 इलेक्ट्रिक बसें हैं और 2025-26 तक बेड़े में 5,000 से अधिक नई बसें जुड़ जाएंगी।
 
गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि शहरी परिवहन परियोजनाओं को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसका उद्देश्य शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करना है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए 2,929 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने टैक्सी और ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए कल्याण बोर्ड स्थापित करने की योजना का भी खुलासा किया, जिसका उद्देश्य उनकी कार्य स्थितियों में सुधार लाना तथा बेहतर सहायता प्रणाली प्रदान करना है। इस बीच, दिल्ली सरकार का 2024-25 के बजट में परिवहन क्षेत्र के लिए परिव्यय 9,337 करोड़ रुपये था। यह बजट पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) पर पार्टी की जीत के बाद 26 वर्षों में दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश किया गया पहला बजट है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments