Wednesday, November 19, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से ठगी की...

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से ठगी की कोशिश नाकाम, मामला दर्ज

पुलिस ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से फर्जी पहचान पत्र के जरिए पैसे निकालने की कोशिश करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यूको बैंक की विधानसभा शाखा की मुख्य प्रबंधक प्रिया छाबड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के मुताबिक, शनिवार को एक व्यक्ति ने खुद को सचिवालय कार्यालय का कर्मचारी बताकर शाखा में फोन किया और मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खाते में मौजूद राशि की जानकारी ली।

इसके बाद उसने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के जरिए 7,85,521 रूपये स्थानांतरित करने का अनुरोध किया।
आरटीजीएस एक तीव्र और सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है जो बैंकों के बीच बड़ी रकम के तत्काल हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करती है।

पुलिस ने बताया कि शाखा प्रबंधक को कॉल पर संदेह हुआ और उन्होंने कॉल करने वाले से आवश्यक जानकारी मांगी। जानकारी प्रमाणित न होने पर उन्होंने तत्काल ट्रांजेक्शन को अस्वीकृत कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments