Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस और बीजेपी में इलू-इलू हो रहा है, दिल्ली के रण में...

कांग्रेस और बीजेपी में इलू-इलू हो रहा है, दिल्ली के रण में अख‍िलेश को साथ लेकर केजरीवाल का रोड शो, जमकर किया हमला

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कहा कि इस बार हो सकता है कि दिल्ली में भाजपा सभी 70 सीटें हार जाए। मैं कह सकता हूं कि दिल्ली में एक बार फिर बनेगी आप की सरकार, आप का सुशासन भाजपा के कुशासन को हराने का काम करेगा। आप के सभी काम ऐतिहासिक हैं। आप द्वारा लिए गए तमाम फैसले दिल्ली की गरीब और आम जनता को लाभ पहुंचाने के काम कर रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि यदि आप रहेगी तो उन्हें सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी। आप की सरकार एक बार फिर दिल्ली में बनने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने किया 7 गारंटी का ऐलान! मोबाइल मोहल्ला क्लिनिक से सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल तक…

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में इलू इलू हो रहा है। कांग्रेस को वोट देना मतलब बीजेपी को वोट देना है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली में जहां रहते हैं, कपूरथला हाउस में उनका निवास है। वहां पर रेड की जा रही है। मुझे समझ नहीं आता है कि पैसे तो बीजेपी के नेता बांट रहे हैं वे खुलेआम बांट रहे हैं लेकिन रेड पंजाब के मुख्यमंत्री के यहां पर हो रही है ये कहां का राज है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: हिम्मत है तो…CAG रिपोर्ट को लेकर आप सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

आप का कहना है कि  दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के राजधानी स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर आक्रोश व्यक्त किया और दिल्ली पुलिस पर भाजपा द्वारा कथित कदाचार को नजरअंदाज करते हुए एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments