Thursday, November 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कार पेड़ से टकराई, छह लोगों की...

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कार पेड़ से टकराई, छह लोगों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली चौराहे पर उस समय हुई जब कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देवगांव जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments