Thursday, November 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयनिशिकांत दुबे के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा से उन्हें...

निशिकांत दुबे के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा से उन्हें तुरंत निलंबित करने की मांग

भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि हमारी मांग है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना ​​का मामला दर्ज किया जाए। जिस तरह से उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश का अपमान किया है, भाजपा को उन्हें तुरंत निलंबित करना चाहिए। एक निर्वाचित सांसद के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। यह देश संविधान के अनुसार चलेगा, आरएसएस के नियमों के अनुसार नहीं। 
 

इसे भी पढ़ें: ‘सुप्रीम कोर्ट के अलावा कुछ भी मैनेज कर सकती है बीजेपी’, आम आदमी पार्टी ने सका तंज

इससे पहले निशिकांत दुबे की विवादास्पद टिप्पणियों को भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा करार देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी ने कहा कि सत्तारूढ़ दल अपनी नाकामियों पर परदा डालने के लिए जान-बूझकर ऐसे विवाद पैदा कर रहा है। चौधरी ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले दुबे न्यायपालिका को लेकर दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियां करते हैं। फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन टिप्पणियों से अपनी पार्टी को अलग करते हैं। यह विवाद भाजपा की सोची-समझी रणनीति के तहत पैदा किया गया है ताकि भाजपा की सरकार की नाकामियां छिपाई जा सकें।’’ 
 

इसे भी पढ़ें: ‘कुछ लोगों के लिए धार्मिक पहचान नफरत वाली राजनीति को…’, निशिकांत दुबे पर एसवाई कुरैशी का पलटवार

कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) पर दो सांसदों द्वारा की गई ‘‘घृणित टिप्पणियों’’ से ‘‘निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष’’ का दूरी बनाना कोई मायने नहीं रखता। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा,‘‘ भारत के प्रधान न्यायाधीश पर भाजपा के दो सांसदों की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा दूरी बनाए जाने का कोई विशेष अर्थ नहीं है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments