Tuesday, December 23, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन...

पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना के जवानों ने ‘‘प्रभावी ढंग से जवाब’’ दिया।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह लगातार तीसरी रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘26-27 अप्रैल की मध्य रात्रि को नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों की ओर से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के निकटवर्ती इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने ‘‘उचित छोटे हथियारों से प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments