अधिकारियों ने घोषणा की कि लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर कथित रूप से आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। अभय प्रताप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में राठौर पर आरोप लगाया गया है कि वह एक्स पर अपने मंच का इस्तेमाल समुदायों के बीच मतभेद भड़काने के लिए कर रही हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता को खतरा हो सकता है।
नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह मुकदमा दर्ज
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बातया कि यह प्राथमिकी कवि अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है।
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नेहा सिंह राठौर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल के जरिए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और सोशल मीडिया मंच पर ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए जिनका राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
उन्होंने बताया कि मुकदमे में राठौर पर धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने कुपवाड़ा और पुंछ में LOC पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब
पाकिस्तानी मीडिया भारत के विरोध में प्रयोग कर रही है नेहा सिंह राठौर का बयान
सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि राठौर ने पहलगाम हमले में निर्दोष पीड़ितों की मौत पर सवाल उठाए और राष्ट्र विरोधी बयान दिए, जिससे शांति और सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई। उनके बयान पाकिस्तान में वायरल हो गए हैं, जहां मीडिया द्वारा उनका इस्तेमाल भारत विरोधी प्रचार के लिए किया जा रहा है।
शिकायत विवरण और कानूनी कार्रवाई
इस तनावपूर्ण माहौल में, राठौर के पोस्ट को भड़काऊ माना गया। सिंह का दावा है कि वे धार्मिक तनाव को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उनके ट्वीट एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ भड़का सकते हैं, जिससे राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुँच सकता है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें: NIA ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया, सबूतों की तलाश तेज की
एनएस) की धारा 196(1)(ए) (धर्म, जाति, भाषा, नस्ल या समुदाय के आधार पर दुश्मनी, घृणा या बैर को बढ़ावा देना), 196(1)(बी) (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना, 197(1)(ए) (किसी वर्ग को धार्मिक, जातीय, भाषायी या क्षेत्रीय आधार पर भारत के संविधान के प्रति सच्चा निष्ठावान और श्रद्धावान नहीं होने का आरोप लगाना),197(1)(बी) (यह प्रचार करना कि किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के वर्ग को उनके धर्म, जाति, या क्षेत्र के आधार पर नागरिक अधिकारों से वंचित किया जाना चाहिए), 197(1)(सी) किसी धार्मिक, नस्लीय, भाषाई या क्षेत्रीय समूह या जाति या समुदाय के सदस्यों को भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा नहीं रखने का आरोप लगाना), 197(1)(डी) (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप या दावा करने), 353(1)(सी) जानबूझकर झूठी या भ्रामक सूचना, अफवाहें या बयान देना, 353(2) (सार्वजनिक शरारत, घृणा और वैमनस्य फैलाने वाले बयान देना),302 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के जानबूझकर इरादे से शब्दों आदि का उच्चारण करना), 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कार्य करना) और आईटी एक्ट की धारा 69ए के तहत मामला दर्ज किया है।
اس انڈین لڑکی نے بلگام حملے کی حقیقت اور وجہ بتا دی کہ مودی سرکار اس حملے کو بہار الیکشن میں ووٹ حاصل کرنے کے لیے استعمال کرے گی۔ pic.twitter.com/T6RvH2HN4z
— PTI_ Promoti0n (@PtiPromo) April 24, 2025
पूरी भाजपा के नेताओं के जितने बच्चे फ़ौज में होंगे…उससे ज़्यादा तो मेरे अपने परिवार के लोग सेना में अपनी जान दाँव पर लगा चुके हैं…
…लेकिन आज भाजपा का आईटी सेल मुझे देशद्रोही कह रहा है क्योंकि मैं बिना डरे सवाल पूछती हूँ.
प्रधानमंत्री से सवाल पूछना देशद्रोह है क्या?… pic.twitter.com/t6ImAbbZpX
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 27, 2025

