Friday, October 3, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयबेंगलुरु में करंट लगने से दो लोगों की मौत, बारिश से जुड़ी...

बेंगलुरु में करंट लगने से दो लोगों की मौत, बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या तीन हुई

कर्नाटक की राजधानी में लगातार बारिश ने कहर बरपाया है। मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर भारी जलभराव और बाढ़ आ गई है, जिससे निवासियों को अपने दैनिक जीवन में गंभीर समस्याएँ हो रही हैं। बेंगलुरु में मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक के साथ-साथ राजधानी शहर के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मंगलवार को भी भारी बारिश या गरज के साथ बारिश की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: महादेव के सुरनकोट मंदिर पर हमला किसने किया था? दो साल बाद SIA ने बतायी हमले के पीछे की कहानी, दाखिल किया आरोपपत्र

 

वहीं अब बारिश जानलेवा भी हो रही हैं। बेंगलुरु में घर में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनमोहन कामत (63) और दिनेश (12) के रूप में हुई है।
मीको लेआउट पुलिस के अनुसार कामत बीटीएम सेकंड स्टेज के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट में रहते थे और उन्होंने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor | पाकिस्तान के पीर पंजाल में छुपा है क्या कोई खूफिया सैन्य अड्डा? नौ में से सात हमले वहीं से हुए… LoC पर अभी भी अलर्ट पर है भारतीय सेना


घटना की जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब उन्होंने पंप को सॉकेट से जोड़ा तो शॉर्ट सर्किट हो गया और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।’’
पुलिस ने बताया कि इस बीच अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले एक नेपाली व्यक्ति के बेटे दिनेश की भी करंट लगने से मौत हो गई। दिनेश घटना के समय कामत के पास खड़ा था।
अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों में अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट (यूडीआर) दर्ज की जाएगी। शहर में मानसून के पहले की बारिश में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
इससे पहले सोमवार को महादेवपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक इमारत की दीवार गिर जाने से शशिकला (35) नामक महिला की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments