Sunday, October 5, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयनायब सिंह सैनी ने AAP पर जल संकट को लेकर राजनीति करने...

नायब सिंह सैनी ने AAP पर जल संकट को लेकर राजनीति करने का लगाया आरोप, बोले- पंजाब में खिलेगा कमल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यों के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला और पंजाब सरकार पर गर्मी के मौसम में एक महत्वपूर्ण मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, राजनीतिक बदलावों को देखते हुए सैनी ने पंजाब में भाजपा की संभावनाओं पर भरोसा जताया। इसके अलावा राजनीतिक बदलावों को देखते हुए सैनी ने पंजाब में भाजपा की संभावनाओं पर भरोसा जताया। सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा और दिल्ली सरकारें जमीनी स्तर पर कामों को लागू करेंगी। गर्मियों में पानी की खपत अधिक होती है।
 

इसे भी पढ़ें: Jyoti Malhotra का क्या है अजरबैजान कनेक्शन, वो देश जिसने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान का किया समर्थन

सैनी ने कहा कि इससे पहले दिल्ली में केजरीवाल की सरकार थी और पंजाब में भी उनकी पार्टी की सरकार है। उन्होंने पीने के पानी पर राजनीति की है। आज भी इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।” उन्होंने केजरीवाल पर जनकल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो केजरीवाल ने कभी लोगों के कल्याण के बारे में सोचा और न ही उनकी पंजाब सरकार गुरुओं के बताए रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा, “पंजाब में आप सत्ता से बाहर हो जाएगी, वहां भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलेगा। पंजाब के लोग भी कह रहे हैं कि पीने का पानी बंद नहीं होना चाहिए।”
 

इसे भी पढ़ें: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने चार दिन बढ़ाई पुलिस हिरासत की अवधि

सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी के विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। सैनी ने दिल्ली सचिवालय में हुई इस मुलाकात के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और उस पर पानी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments