Saturday, August 2, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयझारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार सुबह दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गिरिडीह-धनबाद राजमार्ग पर मोहलीडीह नदी के पास हुई तथा इसमें सात मवेशियों की भी मौत हो गई।
गिरिडीह के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जीतवहन उरांव ने कहा, ‘‘यह टक्कर मवेशियों से लदे एक ट्रक और सीमेंट से लदे दूसरे ट्रक के बीच हुई। दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments