Monday, October 6, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयबिहार में दो गुटों के बीच झड़प में तीन लोगों की हत्या

बिहार में दो गुटों के बीच झड़प में तीन लोगों की हत्या

बिहार के बक्सर जिले में शनिवार सुबह दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई झड़प में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में सुबह करीब पांच बजे सड़क किनारे रेत और अन्य निर्माण सामग्री रखने को लेकर बहस के बाद दोनों गुटों के बीच हिंसा हुयी।
उसने बताया कि झड़प में घायल हुए दो लोगों का इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने कहा, झड़प सड़क किनारे रेत और अन्य निर्माण सामग्री रखने को लेकर हुई। फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके से साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

राजपुर थाने के प्रभारी संतोष कुमार ने पीटीआई- को बताया कि मृतकों में से दो की पहचान विनोद सिंह और वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी से पहले दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया था।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments