Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीययमुना छोड़िए, दिल्ली की झुग्गियों का नार्मल पानी पीकर दिखा दीजिए... केजरीवाल...

यमुना छोड़िए, दिल्ली की झुग्गियों का नार्मल पानी पीकर दिखा दीजिए… केजरीवाल को राहुल गांधी की चुनौती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव को लेकर मादीपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के शुरूआत में राहुल गांधी ने कहा कि कल आप देखेंगे कि वित्त मंत्री ब्रीफकेस लेकर जायेंगी। एक फोटो आएगी। फोटो में आपको एक भी दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक व्यक्ति नहीं दिखेगा। 90 अधिकारी हैं जो कल बजट तैयार करेंगे। 90 में से 3 अधिकारी ओबीसी से हैं। उन्होंने कहा कि आपकी आबादी 50 फीसदी है और कल को बजट में 100 रुपए बांटे जाएंगे तो आपके अधिकारी सिर्फ 5 रुपए का फैसला लेंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajendra Nagar Seat: राजेंद्र नगर सीट पर AAP, BJP और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच मुख्य मुकाबला

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की टीम में 9 लोग हैं। इस नेतृत्व टीम में कोई दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक नहीं है। ये भी 2-3 फीसदी की पार्टी है। केजरीवाल ने 5 साल पहले कहा था कि वह यमुना का पानी पियेंगे, यमुना में डुबकी लगायेंगे। वह पानी की बोतल लेकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि हरियाणा सरकार या किसी और ने इसे गंदा कर दिया है। केजरीवाल, जिम्मेदारी आपकी है। राहुल ने कहा कि केजरीवाल जी, आप यमुना का पानी छोड़िए.. दिल्ली की झुग्गियों का नार्मल पानी पीकर दिखा दीजिए।  
राहुल ने दावा किया कि आपने कहा था कि यमुना को साफ करूंगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। आपके शब्द खोखले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा पर आधारित है, हमारी लड़ाई अवसरवादी नहीं है। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और आरएसएस के लोग सिर्फ आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जनता की समस्याओं के बारे में नरेंद्र मोदी, भाजपा या मीडिया के लोग कभी नहीं बोलते। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि प्रेस के मित्रों.. कभी टीवी पर विपक्ष को भी दिखा दिया कीजिए। ये टीवी पर सिर्फ नरेंद्र मोदी और अडानी-अंबानी को दिखाते हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: द्वारका में गरजे PM Modi, बोले- दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए

इससे पहले राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यमुना नदी के किनारे पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनका एक पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा कि वह डुबकी कब लगाएंगे। राहुल गांधी ने यमुना नदी के किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का वीडियो बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर जारी किया। उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतज़ार कर रही है।’’ पिछले विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments