Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमणिपुर में 45 एकड़ में अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

मणिपुर में 45 एकड़ में अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य के कांगपोकपी जिले में 45 एकड़ भूमि में अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया। सिंह ने मादक पदार्थ रोधी अभियान में योगदान के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार को सैकुल थाना क्षेत्र के लहुंगजांग गांव की पहाड़ी श्रृंखला में जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संचालित किया।
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments