कश्मीर घाटी में भारी बारिश और गंदेरबल ज़िले में बालटाल यात्रा मार्ग पर एक पत्थर गिरने से एक महिला की मौत के बाद गुरुवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। मार्ग पर हुए भूस्खलन में तीन अन्य लोग घायल भी हुए थे। यह पहली बार है जब 3 जुलाई से शुरू हुई यह यात्रा इस साल जम्मू से स्थगित की गई थी। अब एक दिन के लिए स्थगित अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को फिर से शुरू हो गई और इसके साथ ही 7,900 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh: भूपेश बघेल के बेटे को ED ने किया गिरफ्तार, पूर्व सीएम बोले- हम डरेंगे नहीं
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से यात्रा पुनः शुरू हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में 7,908 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था 261 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर आधार शिविर से तड़के साढ़े तीन बजे से चार बजकर 25 मिनट के बीच दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
इस जत्थे में 5,957 पुरुष, 1,613 महिलाएं, 26 बच्चे और 310 साधु एवं साध्वियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: China Border के पास बादलों में छुपे विमानों को उड़ा आई नई मिसाइल, अपने हथियारों को और ज्यादा घातक बना रहा भारत
उन्होंने बताया कि पहला काफिला 92 वाहनों में 2,879 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन अधिक दुर्गम बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ, जिसके बाद 169 वाहनों में 5,029 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा दो जुलाई को पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद से अब तक कुल 1,09,461 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।
अब तक चार लाख से ज़्यादा लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।