Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुंबई में स्कूल को ढहाये जाने के दौरान चॉल पर खंभा गिरा,...

मुंबई में स्कूल को ढहाये जाने के दौरान चॉल पर खंभा गिरा, चार लोग घायल

मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम इलाके में शुक्रवार को एक स्कूल की इमारत को ढहाये जाने के दौरान खंभे का एक हिस्सा चॉल पर गिरने से चार लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम सात बजकर 25 मिनट पर जुहू तारा रोड पर मानेकजी कूपर स्कूल में हुई।
उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल की इमारत को ढहाये जाने के दौरान खंभे का एक हिस्सा बगल की चॉल पर गिर गया। घायल हुए चार लोगों को नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल ले जाया गया। मनीष कुमार साहनी (24) नाम के एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।”

अधिकारी ने बताया कि कमलेशकुमार यादव (28) चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
अधिकारी ने बताया कि अन्य दो घायलों की पहचान शामकुमार यादव (20) और कृष्णकुमार यादव (26) के रूप में हुई है, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments